मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर डींगरपुर पुलिस चौकी के एक गांव की रहने वाली एक युवती शिकायत लेकर चौकी पहुंची और गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीते करीब दो वर्षों से युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि एक माह पूर्व गांव में खाली पड़े एक डॉक्टर के मकान में दोनों की मुलाकात हुई, जहां युवक ने विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए, बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची। मामले की सूचना पर चौकी प्रभारी राजनाथ सिंह ने युवती से पूरी जानकारी ली और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद युवती के परिजन पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.