मुरादाबाद, फरवरी 19 -- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुधवार को मासूम बच्ची झुलस गई, इस मामले में गुरुवार सुबह गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कुंदरकी बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन कर समाधान की मांग की। मोहल्ला नुरुल्ला में हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झुके हुए हैं, जिससे मकानों की छतों पर करंट का खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन विभाग ने कोई समाधान नहीं किया जिस कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो बताया लाइन में सुधार किया गया है, जांच कर जल्द ही सुधार कार्य कराया जाएगा। वहीं घायल बच्ची का उपचार जारी है और परिजन उसके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। प्रदर्शन में समीर सैफी, मुख्तयार सैफी, मुनाजिर, नदीम, रईस, मेहरून निशा, संजीदा, ...