मुरादाबाद, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति पर नगर स्थित भाजपा कार्यलय में सामूहिक खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक रामवीर सिंह ने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है जो नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है। सामूहिक खिचड़ी भोज में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान पंकज शर्मा, अब्दुल मलिक, अरविंद कुमार,इरशाद खान, संजय कुमार,अब्बास खान सहित भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.