मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कुंदरकी ब्लॉक के गांव मिलक बहापुर में बिजली आपूर्ति से खफा ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज़ 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं, लेकिन विभाग इसका पालन नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन के समय लंबी कटौती की जाती है, और रात में फिर से अचानक बिजली काट दी जाती है। जिससे घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और किसानों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। इसको लेकर गांव में भारी नाराजगी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल सैनी, लखन सिंह, जगत सिंह, मनोर सिंह,राकेश सैनी और सूरजपाल सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.