मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- कुन्दरकी नगर के सैफियों वाली पुलिया के निकट नई बस्ती (बहेरा) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया ,जब तीन वर्षीय मासूम खेलते-खेलते अचानक तीन मंजिला मकान से नीचे सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसको परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करा लिया है। बुधवार को नगर के सैफियों वाली पुलिया के निकट नई बस्ती में तीन साल का बच्चा अचानक तीसरी मंजिल से गिर गया। मासूम के सड़क पर गिरते ही परिजनों और आस-पास लोगों में चीख-पुकार मच गई, घायल बच्चे को उसके परिजनों और पड़ासियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चा तीसरी मंजिल पर खेल रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा। जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.