मुरादाबाद, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के कुंदरकी-जलालपुर मार्ग पर सोमवार देर रात ट्रक चालक के साथ मारपीट बाद उसे कार की डिग्गी में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार सवार युवकों पर जबरन कार में डालकर ले जाने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यह भी आरोप है कार सवारों ने उसे कार की डिग्गी में कई घंटों तक बंद रखा और बाद में सुबह के समय कुंदरकी में छोड़कर फरार हो गए। डींगरपुर निवासी शरीफ हुसैन ने कुंदरकी थाना पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे वह जलालपुर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान दो कारों में सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे कार में डालकर मुरादाबाद की ओर ले जाया गया, जबकि उसका ट्रक थाना क्षेत्र में ही खड़ा कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि करीब छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.