मुरादाबाद, जनवरी 16 -- कुंदरकी क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। देर शाम तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा और गहराता चला गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद सतर्कता से वाहन चलाने पड़े। मुख्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर आवागमन हल्का हो गया। खासकर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से सड़क किनारे लगे संकेतक और डिवाइडर भी धुंध में ढके नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। सामाजिक संगठनों ने वाहन चालकों से अपील की, कि वे आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, गति सीमित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.