मुरादाबाद, जनवरी 22 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव फ़रहेदी निवासी किसान हरिश्चंद्र सैनी(45) पुत्र रामलाल ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। फरहेदी के किसान हरिश्चंद्र सैनी गांव जेतिया मार्ग पर स्थित अपनी कृषि भूमि पर खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र ने इस वर्ष 12 बीघा जमीन में आलू की फसल बोई थी। बताया गया कि बुधवार सुबह हरिश्चंद्र आलू बेचने मुरादाबाद मंडी गए थे, जहां उन्हें आलू का काफी कम दाम मिला। मंडी से लौटने के बाद वह काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे। भतीजे सुनील ने बताया कि मंडी से लौटने के बाद बुधवार दोपहर हरिश्चंद्र ने कीटनाशक पी ली। बताया गया कीटनाशक पीने के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि ज़हर शरीर में काफी फैल चुका है, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.