मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- दो दिन पहले लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर कुंदरकी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्र में डग्गामार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। ओवरलोडिंग और बिना परमिट सवारी ढोने वाले वाहनों को विशेष रूप से निशाने पर रखा गया। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि डग्गामार और ओवरलोड वाहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कुंदरकी पुलिस ने चेकिंग में दर्जनों टेंपो और बैटरी रिक्शा पकड़े, जिनमें कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ को सीज़ भी कर दिया गया। चेताया कि सीमित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने या हाईवे पर प्रतिबंधित रूप से संचालन करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.