मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- विकास खंड कुंदरकी में सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य समस्याओं को लेकर ग्राम सचिवों ने विरोध में अपने डोंगल सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर दिए। यह कदम उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह के आह्वान पर उठाया गया। प्रदेश स्तर पर ग्राम सचिवों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघ द्वारा डोंगल जमा करने का रास्ता अपनाया गया है, जिसको लेकर कुंदरकी विकास खंड में कार्यरत ग्राम सचिवों ने रविवार को डोंगल सौंपते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और कार्यदायित्वों से जुड़ी कई व्यावहारिक दिक्कतें लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया है। वहीं डोंगल जमा होने से पंचायतों में ऑनलाइन कार्य प्रभावित होने की संभावना भी जताई ज...