मुरादाबाद, जनवरी 27 -- नगर के चकफाजलपुर रोड स्थित एवरग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक मेहंदी हसन ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रवक्ता नजबुल हसन ने संविधान, लोकतंत्र और विविधता में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया तथा सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को देश और माता-पिता के सम्मान तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता शाहनवाज हैदर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...