मुरादाबाद, जून 3 -- थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में सास का इलाज़ करा रही महिला ने डॉक्टर का छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र की रहने एक महिला ने पुलित को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित महिला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी सास का इलाज़ करा रही थी। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से अपनी सास को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा, डॉक्टर के कहने पर महिला ने अपनी सास को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा इस दौरान डॉक्टर ने दवाई के बहाने अपने कमरे में बुला कर महिला के साथ छेड़खानी की है। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.