मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बैरिया बस स्टैंड में इंचार्जी विवाद को लेकर फरवरी 2019 में गोली मारकर कुंदन सिंह की हत्या के आरोपित मुखिया अनिल चौबे की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में याचिका के साथ सौंपा गया है। इसमें दावा किया गया है कि फुटेज में घटनास्थल पर वह व इस मामले की सूचक अंचला कुमारी के मौजूद होने का साक्ष्य नहीं है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सूचक के अधिवक्ता ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद ट्रायल में देरी कराना है। उन्होंने इसके विरुद्ध काउंटर एफिडेविट दाखिल करने लिए समय देने का आग्रह हाईकोर्ट की पीठ से किया, जिसे पीठ ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 मार्च तय की है। निचली अदालत में चल रहा सेशन ट्रायल : एक फरवरी 2019 को बैरिया ब...