मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया बस स्टैंड में इंचार्जी विवाद को लेकर कुंदन सिंह हत्याकांड से जुड़े दो मामले की छह वर्ष में अहियापुर पुलिस जांच पूरी नहीं कर सकी। पुलिस ने दोनों मामले में जांच का प्रगति प्रतिवेदन या अंतिम प्रपत्र कोर्ट में नहीं सौंपा है। दोनों मामले में गिरफ्तारी के लिए किसी आरोपित के विरुद्ध वारंट जारी कराने को कोर्ट में अर्जी नहीं दी गई। इसमें एक मामला एसटीएफ के पुलिस निरीक्षक शैलेश कुमार और दूसरा किशनगंज के बस यात्री पवन दास ने दर्ज कराया था। एसटीएफ की मुठभेड़ में एक शूटर मारा गया था, जबकि बदमाशों की गोली पवन दास को लगी थी। अन्य शूटरों को ढूढ़ नहीं पाई पुलिस : एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की ओर से दर्ज एफआईआर में मुठभेड़ में सीतामढ़ी के आरोपित शूटर रोहित कुमार के मारे जाने बात कही गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.