अल्मोड़ा, दिसम्बर 15 -- फल्दाकोट चौगांव पट्टी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रभारी कृपाल राम की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष कुबेर सिंह बिष्ट ने कुंदन फर्त्याल को महामंत्री, जयपाल सिंह को उपाध्यक्ष, भुवन जोशी को सचिव और लोकेश जोशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में संघर्ष करने का संकल्प जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...