पटना, जनवरी 19 -- द इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के पटना चैप्टर की वर्ष 2026 के लिए नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के कार्यकारिणी परिषद सदस्य सीएस कुंदन कुमार को पटना चैप्टर का सचिव निर्वाचित किया गया है। सीएस आलोक कुमार को अध्यक्ष व सीएस मेनका गुप्ता को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नवगठित प्रबंध समिति से पटना चैप्टर की पेशेवर गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में पटना चैप्टर द्वारा कॉरपोरेट गवर्नेंस, कानूनी अनुपालन के प्रति जागरूकता व कंपनी सेक्रेटरी के छात्रों के कौशल विकास एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों को नई दिशा एवं गति मिलने की संभावना है। अपने निर्वाचन पर सभी पदाधिकारियों ने चैप्टर के सम्मानित सदस्यों एवं प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.