इटावा औरैया, फरवरी 15 -- उदी, संवाददाता। ऐतिहासिक श्री कुंडेश्वर धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में कांवरियों व अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं पूजन -अर्चन किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थी और बारी-बारी से सभी लोग मंदिर में विराजे भगवान भोले शंकर व अन्य देवी -देवताओं की पूजा कर आशीर्वाद लेते रहे। इस दौरान बम भोले, हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ में महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। शांति सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने भी व्यवस्था परखी और मंदिर में मत्था टेका। पूर्व प्रधान गोल्डी जादौन व हरपाल सिंह भदौरिया आदि भी व्यवस्था में सहयोग करते दिखे। पछायगांव स्थित पंचवटी महादेव मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.