काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर, संवाददाता। भीमनगर से जैतपुर को जोड़ने वाली सड़क पर कुंडेश्वरी चौराहे से जैतपुर मार्ग तक चल रहा निर्माण कार्य सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गड्ढों से भरी सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया था कि फरवरी के पहले पखवाड़े तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक गड्ढों का भरान भी नहीं हो सका है। बीते वर्ष आरटीओ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर सड़क निर्माण को स्वीकृति दी थी और शीघ्र शासनादेश भी जारी हुआ था। आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क किनारे...