गिरडीह, जनवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के कुंडेलवा गांव में रविवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के 72वें जन्मदिन पर "करुणा सप्ताह" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने कैलाश सत्यार्थी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बाल मित्र ग्राम महतोधरान की महिला मंडल अध्यक्ष बसंती मुर्मू ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। मौके पर बसंती मुर्मू, सूरजमुनि हेंब्रम, आशा मरांडी, शांति मुर्मू, रमेश सोरेन, बर्नेश सोरेन, शीला मरांडी, मनोज हांसदा समेत कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन से संदीप नयन, उदय राय, राजू सिंह, मनीषा मरांडी, पंकज कुमार, शरीफूल हक, विनय बेसरा और मुकेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.