गंगापार, जनवरी 10 -- खेत में बने घर के दरवाजे की कुंडी काटकर अज्ञात चोर सबमर्सिबल का स्टार्टर, स्टेबलाइजर और बोआई हेतु रखा गेहूं उठा ले गये। थाना क्षेत्र के दिघिया गाँव निवासी किसान नीरज तिवारी ने दिघिया चौकी पर तहरीर दी कि शुक्रवार रात उनके खेत में बने मकान की कुंडी काटकर अज्ञात चोर सबमर्सिबल का स्टार्टर, स्टेबलाइजर और गेहूं उठा ले गये। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...