देवघर, सितम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र में वर्षों पूर्व चर्चित महेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कुंडा थाना अंतर्गत कुंडा मोड़ निवासी ऋषि कुमार लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार पर महेंद्र सिंह की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस कई बार छापेमारी भी कर चुकी थी, मगर सफलता नहीं मिल पाई थी। उसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...