प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत कुंडा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कुंडा मंडल की ओर से सुबह एक बजे पंचवटी से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। भारत माता की जय के नारे लगाते तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण को निकली। पंचवटी से भगवन तिराहा, सरयू नगर, मेन चौराहा, खैराती रोड, अस्पताल तिराहा, पुरानी दीवानी न्यायालय, डाकघर तिराहा होते हुए पुन: पंचवटी में पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि के नारे से गूंजते रहे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, भूपेन्द्र पांडेय, सरोज त्रिपाठी, डॉ. सुमन साहू, कमलाकांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष रुपा गौतम, चुन्ना तिवारी, सुभाष प्रजापति, राम मूरत पटेल, सुरेश तिवारी, महेश सिंह फौजी, दिनेश गौतम, सर्वज्ञ पांडेय, दिलीप ...