प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- कुंडा में होली के दिन गाना बदलने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने दो युवक और दो किशोरियों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि किशोरी के गले में दुपटटा बांधकर घसीटा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवको की तलाश शुरू की है। पुराना कुंडा मोहल्ला निवासी बब्लू साहू के घर के पास साउंड बज रहा था। गांव के कुछ युवक पहुंचे और गाना बदलने की बात को लेकर वहां मौजूद बदल साहू, गुड्डू साहू से विवाद करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। यह देख सोनाक्षी, सोनम साहू बचाने पहुंचीं तो उनको भी मारा पीटा। आरोप है कि सोनम साहू के गले में दुपट्टा बांध कर घसीटा। पुलिस ने बब्लू की पत्नी सुनीता साहू की तहरीर पर करन साहू, अर्जुन साहू, सूरज, चांदे, नीरज, कादर समेत अन्य दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.