सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। गंगोह के गांव कुंडाखुर्द में वर्ष 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में 13 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया। दोषियों में चार सगे भाई भी शामिल हैं। घटना गंगोह के गांव कुंडा खुर्द की है, जहां जमीन को लेकर यामीन और तासीन की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि कुंडा खुर्द, गंगोह में जमीन विवाद में 12 नवंबर 2016 को दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया था। वादी इसरार ने तहरीर में बताया था कि विपक्षियों ने हथियारों से लैस होकर उन पर हमला किया। फायरिंग में यामीन और तासीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि अख्तर, अलीजान, गुलफाम और लियाकत गंभीर रूप से घायल हुए। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपियों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। तहरीर में आरोपियों के नाम मुन्नवर...