काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर। कुंडा क्षेत्र में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ ने कुंडा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह विभागीय टीम के साथ विद्युत कनेक्शन चेक कर रहे थे। चेकिंग के दौरान ग्राम लालपुर निवासी रईस, ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अनूप सिंह व अवतार सिंह के घरों में विद्युत मापक से पहले कट लगाकार बिजली चोरी होते मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.