देवघर, जनवरी 21 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव में सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 548 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार रात 22:15 बजे दुधनियां गांव अवस्थित बुधन महतो के घर के पीछे की गई। पुलिस को 21:45 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दुधनियां गांव में बुधन महतो दुकान के पीछे कुछ लोगों के साथ अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई देवेंद्र सिंह, मोतीराम देवगम, एएसआई तिलेश्वर यादव तथा कुंडा थाना के आरक्षी समरेश कुमार यादव और राजेश कुमार यादव शामिल था। रात 22:10 बजे छापेमारी की गयी। पुलिस को देख दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.