देवघर, जून 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरा अवस्थित एक होटल में छापेमारी कर चार शातीर बदमाशों को धर दबोचा गया। सभी बदमाश थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ मोहल्ला निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशें के पास से एक चमचमाती पिस्टल बरामद की है। आशंका है कि किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। जानकारी के अनुसार थानेदार को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध होटल में जमा होकर गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं। एसडीपीओ को अवगत कराया। उसके बाद छापेमारी दल ने होटल और आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। छापेमारी में चारों बदमाशों को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश ब्राउन शुगर के नशे के आदि : पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार चारों बदमाश ब्राउन शुगर का आदि है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.