देवघर, जुलाई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा चौक पर बुधवार रात करीब 9 बजे हुए दिनेश कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त 19 वर्षीय विशाल कुमार तुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव निवासी स्व. कपिल तुरी का पुत्र है। हत्याकांड के पीछे की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं और पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मोबाइल सीडीआर से हुआ खुलासा :- सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब मृतक दिनेश कुमार सिंह के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाला, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच के क्रम में विशाल कुमार तुरी की लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड घटनास्थल के आसपास सक्रिय पाया गया। उसके आधार पर पुलिस ने विशाल से कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने कई अहम जानकारियां दीं। सूत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.