देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर रविवार शाम जेल भेज दिया गया। कुंडा थाना के तितमो-तेतरिया डंगाल में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडा थाना के तितमो-तेतरिया डेंगाल में बैठ कर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी कुंडा थाना के तितमो-तेतरिया गांव निवासी 23 वर्षीय अनुप दास, पिता जामुन दास है। उसके पास से पुलिस ने 2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.