देवघर, जनवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ गांव में महिला व परिजन पर जानलेवा हमला को लेकर पीड़िता सोमी देवी ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने तथा छितनई का आरोप लागते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। देवेंद्र प्रसाद यादव, किशोर यादव, कैलाश यादव व मीना देवी को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी घर आकर गाली-ग्लौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान मारने के इरादे से सिर पर टांगी से हमला कर सिर फोड़ दिया। देवर सुचित यादव वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने गले में पहने चांदी की सिकड़ी लगभग 10 ग्राम व देवर के गले में पहने चांदी की चेन छीन कर फरार हो गये। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...