देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो सरकारी विद्यालयों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर रसोई में रखे चावल, दाल, तेल, गैस सिलेंडर सहित अन्य बर्तन तथा कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख लेकर फरार हो गए। इस संबंध में शुक्रवार को दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कुंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, खैरखूंटी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाटांड़ के प्रधानाचार्य बासुदेव कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट सहित अन्य कमरों में लगे ताले टूटे...