देवघर, जून 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक के साथ एक बच्चे की मां अचानक घर से लापता हो गई। 22 वर्षीय इस महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही उसके पति ने तत्काल कुंडा थाना में आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। वह सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शादी के बाद उसके घर एक बच्चे ने जन्म लिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में उक्त महिला की एक युवक से जान-पहचान हुई और दोनों के बीच धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया। काफी समय तक दोनों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन गुरुवार को महिला अचानक अपने बच्चे को छोड़ युवक के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पति ने पत्नी की खोजबीन की, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.