जामताड़ा, जनवरी 8 -- कुंडहित सीएचसी में आज लगेगा स्वास्थ्य मेला कुंडहित, प्रतिनिधि। शुक्रवार यानी 9 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, जैसे-आयुष्मान भारत, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत विभिन्न मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, आदि स्वास्थ्य जागरुकताओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-मानस तक पहुंचा कर एवं लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। उन...