जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- कुंडहित में आयोजित हुआ कौशल जागरूकता सह पंजीकरण कैंप कुंडहित,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा शनिवार को प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना कौशल जागरूकता सह पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसजीआरएस अकादमी के जोनल हेड रवि कुमार राम सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैंप में बतौर प्रतिभागी कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से आए मुखिया आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, पंचायत स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, सेविका-सहायिका समेत बड़ी संख्या में कर्मी एवं लाभुक शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में जोनल हेड रवि कुमार राम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को मुख्यमंत्री सारथी योजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्र...