जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- कुंडहित प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर कुंडहित, प्रतिनिधि। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के मद्देनजर जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा 05 दिसंबर से जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को कुंडहित प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने स्वयं रक्तदान किया और अपने अधीनस्थों एवं प्रखंड कार्यालय पहुंचे तमाम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं अधिकारियों के प्रयास से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों में प्रखंड अंचल एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के अलावे सहायक अभियंता संदीप सोरेन, एनजीओ प्रगति रीजनल सोशल डे...