जामताड़ा, मई 17 -- कुंडहित पुलिस ने अमलादही पंचायत के ग्रामीणों को किया जागरूक कुंडहित प्रतिनिधि। शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर कुंडहित पुलिस द्वारा प्रखंड के अमलादही पंचायत मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमलादही के अलावे पंचायत के विभिन्न गांवो के ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी निताई दास ने ग्रामीणों को रोजमर्रा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कानूनो की जानकारी दी। विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री दास ने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं को आपस में मिलजुल कर उसका समाधान कर लेना ही हितकर होता है। उन्होंने कहा कि अगर छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान में पुलिस के मदद की आवश्यकता हो तो बेहिचक पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.