आरा, जनवरी 22 -- शाहपुर। प्रखंड के ऐतिहासिक कुंडवा शिव मंदिर परिसर में 25 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उद्घाटन भोजपुर डीएम तनय सुलतानिया और भोजपुर एसपी मिस्टर राज करेंगे। आगमन की तैयारी व समीक्षा को लेकर समिति के सचिव शंभुशरण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तैयारी की समीक्षा व रूपरेखा पर चार्चा की गई। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यप्रकाश तिवारी सहित कई फिजिशियन तथा सर्जन भाग लेंगे। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष त्रिवेदी, अशोक राय, प्रेम प्रकाश पांडेय, अनिल त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, गजाधर ओझा, रामनरायण तिपाठी, विकास सिंह, चक्रधारी ओझा, विपुल त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी सहित कई समिति सदस्य व गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...