मोतिहारी, फरवरी 19 -- कुण्डवा चैनपुर। सूखा नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कुण्डवाचैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर गांजा व शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के खरूआ के एक तस्कर के घर में संचालित किराना दुकान से भारी मात्रा में नगद भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्कर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरूआ का रामेश्वर साह है। रामेश्वर साह गांव के घर में ही किराना दुकान चलाता है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामेश्वर साह किराना दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करता है। सूचना पर थाने के अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार रात छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किराना सामानों के साथ रखा करीब आधा किलो गांजा दुकान में मिला। साथ ही 132 लीटर नेपाली शराब भी तस्कर के घर स...