पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में एड्स दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र वर्मा ने इस लाइलाज बीमारी से बचने के लिए सिर्फ और सिर्फ संयम और सही जानकारी होने की बात पर जोर दिया। वायरस और बैक्टीरिया के बारे में जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एड्स संक्रमित ज्यादातर लोग नशे से ग्रसित होते हैं। जंतु विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विवाह के लिए कुंडली मिले या न मिले, लेकिन एचआईवी, एड्स से बचाव के लिए रक्त जांच अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने स्वयंसेवियों को एनएसएस से जुड़ने के साथ-साथ इसके उद्देश्यों को सही अर्थ में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.