बागेश्वर, जनवरी 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र के तहत एक ग्रामीण मंगलवार की शाम घर के आंगन में सिर के बल गिर गया। इस दौरान पत्थर पर सिर पटकने से उसे गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंझाली मजकोट निवासी 38 वर्षीय नंदा बल्लभ पुत्र देवी दत्त मंगलवार की शाम अपने ही आंगन में गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसके सिर से अत्यधिक मात्रा में खून बह गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ...