रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्र का 41वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया गया। किशोर नायक की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय, नायक टोली, अपर चुटिया में कार्यक्रम हुआ। संस्थापक पद्मश्री मुकुंद नायक ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि कुंजबन, संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र है। संस्था के सभी प्रशिक्षणार्थी, प्रशिक्षक बनने की कोशिश करें, ताकि हमारे जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत नृत्य की प्रतिष्ठा अपने राज्य, देश और दुनिया में स्थापित की जा सके। कोषाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, छात्रा किशोर महली, बालेश्वर नायक, दुर्गा बड़ाईक, सुमित नायक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.