गंगापार, अगस्त 29 -- कुंए से छतरी हटाने के विवाद में चार आरोपियों ने महिला को पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव निवासिनी शिव देवी ने थाने में तहरीर दी कि कुएं से छतरी निकालने के विवाद में पड़ोसी सुनील कुमार, शोभनाथ, अखिलेश और ममता ने गालियां देते हुए पीटा। पीड़िता की डाक्टरी जांच और इलाज मांडा सीएचसी में कराने के साथ ही उसके तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.