लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- कस्ता में घूम रहे आवारा गौवंशो के झुंड की एक गाय कुंए में गिरकर घायल हो गई। गाय को कुंए से निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद देर शाम गाय को बाहर निकाला जा सका। अतिक्रमण का शिकार शत्रु सम्पत्ति घोषित राजा महमूदाबाद कोठी कस्ता परिसर के कुएं में एक आवारा गाय गिर गई। गाय को कुएं से बाहर निकालने में असफल रहे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के माधव गोपाल मिश्रा, मुस्तफा खान सहित अन्य कर्मचारियों ने गाय को कुएं से बाहर निकालने में ग्रामीणों संग मिलकर काफी प्रयास किए। असफल होने पर कुंए में पानी भरने की योजना बनाई। लेकिन मौके पर काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने रस्से व बल्ली की मदद से गाय को बाहर निकाल लिया। बताते हैं कि इस गाय को दिखाई नहीं देता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.