मिर्जापुर, फरवरी 2 -- लालगंज। थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव निवासी रमेश कुमार की पुत्री शिवांशी(12) की रविवार की शाम घर के पास स्थित कुएं से पानी लेते समय गिर गई। इससे उसकी मौत हो गयी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजन कुंए पर जाकर देखा तो बाल्टी और रस्सी कुएं के अंदर गिरी थी। रस्सी दिखाई दे रही थी।परिजनों ने कुएं में कूद कर खोजबीन की तो शिवांशी का शव कुंए से बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...