अयोध्या, फरवरी 12 -- मवई, संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में बुधवार शाम दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की कुंए में गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने देर रात शव को कुंए से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोंडरा निवासी मुकेश यादव की करीब 12 वर्षीय पुत्री आकृति उर्फ सानिया बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे साइकिल से खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर पास स्थित कुंए में गिर गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान कुंए में झांकने पर किशोरी का शव दिखाई पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल, चौकी इंचार्ज आयुष कुमार यादव, एसआई शिवम सिंह, एसआई दिनेश सिंह समेत डायल 112 टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.