हजारीबाग, जनवरी 26 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गावं में विकास राणा की पत्नी लक्ष्मी देवी 28 वर्ष की कुआं में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम की है । घटना के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर लुपूंग गांव ले जाया गया । जहां मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से मना कर दिया । इस दौरान मृतका लक्ष्मी राणा के पिता पदमा प्रखंड के अडार गांव निवासी प्रभु राणा ने कटकमसांडी थाना पहुंच हत्या का आरोप लगाया । बताया जाता है कि पदमा प्रखंड अडार गांव निवासी प्रभु राणा की पुत्री लक्ष्मी राणा की शादी सात साल पहले कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपूंग गांव निवासी सिकंदर राण...