सिमडेगा, फरवरी 7 -- केरसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चापाबारी किनकेल में शुक्रवार की देर शाम एक कुंआ में गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के कुनकरी निवासी दीपक टोप्पो मेहमानी के लिए अपने परिवार के घर आया था। वह शुक्रवार की शाम कहीं घुमने के लिए गया था वापस लौटने के क्रम में वह कुंए में गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी शशि शेखर सिंह पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.