अयोध्या, दिसम्बर 11 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में मात्स्यिकी महाविद्यालय के नवआगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डा बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा सीपी सिंह ने मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया, साथ ही गायन, नृत्य, नाटक, कविता पाठ आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक से एक नृत्य पेश कर छात्र-छात्राओं ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मात्स्यिकी महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति को मिस फ्रेशर और झलक दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं दूसरी तरफ छात्रों में आदर्श को मिस्टर फ्रेशर चु...