वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। बरेका ने सोमवार को 500वें विद्युत लोकोमोटिव डब्ल्यूएपी-7 का सफलतापूर्वक टर्न-आउट कर एक और उपलब्धि हासिल की है। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (कर्षण) सोमेश कुमार ने लोकोमोटिव को पूर्व रेलवे के हावड़ा शेड के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमेश कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन के कारण ही बरेका ने चालू वित्तीय वर्ष में 500 लोकोमोटिव उत्पादन किया है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने टीम की कार्यक्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा तय सभी उत्पादन लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास...