श्रीनगर, अगस्त 14 -- उत्तराखंड त्रिस्तरीय ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र और जिला पंचायत के सदस्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद गुरुवार को विकास खंड (ब्लॉक) प्रमुखों की चुनाव प्रक्रिया भी सम्पन्न हो गई है। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार और समर्थक सुबह से ही ब्लॉक सभागार में बड़ी तादाद में पहुंचे। रिर्टनिंग ऑफिसर शिवम रावत ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद पर अंचला खण्डेवाल ने 10 मतों से विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी स्नेहलता शाह को 15 ही मत प्राप्त हो पाए। ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर जगत नारायण रतूड़ी ने रघुवीर सिंह को 8 मतों से परास्त किया। जगतनारायण रतूड़ी को 24 मत प्राप्त हुए,जबकि रघुवीर सिंह को 16 मतों से संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रियंका देवी को 25 और भावना पंवार को 15 मत प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.